फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ दुराचार के आरोप में कारोबारी गिरफ्तार

Wed, 22 Aug 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

बीसीएस में एक महिला के साथ दुराचार के आरोप में कारोबारी शरद तलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीसीएस में एक गैस एजेंसी का काम देखता है। यह एजेंसी इसके करीबी रिश्तेदार के नाम से है।

विज्ञापन


इसी दौरान इसकी यहां आने वाली एक महिला से जान पहचान हुई थी। महिला का आरोप है कि आरोपी काफी समय से उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान कर रहा है। 
   
आरोपी उसे एक दिन अपने घर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। महिला ने कहा कि वह आरोपी को बीते कुछ सालों से जानती है। लेकिन कुछ समय से वह लगातार उसको परेशान कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को ऐसे तंग करता रहा आरोपी

कभी मोबाइल पर कॉल करके तो कभी वीडियो कॉल करता है। आरोपी को समझाने की कई बार कोशिश की लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ। महिला की ओर से लिखित में शिकायत मिलने पर महिला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ दुराचार और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल कर उससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि आरोपी शरद तलवार को दुराचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है मामले की तफ्तीश की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें शुक्रवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें