फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: बस स्टैंड के बाहर बस और टैक्सी में टक्कर, यात्री की पिटाई

Thu, 15 Jul 2021 11:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

उधर, एसएचओ हमीरपुर निर्मल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और उन्होंने केस दर्ज करवाने से इंकार किया। जिसके चलते मामला दर्ज नहीं हो पाया।
 
विज्ञापन
हमीरपुर में टैक्सी चालक व यात्री में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर एचआरटीसी बस स्टैंड के बाहर बुधवार को एक एचआरटीसी बस और टैक्सी के बीच टक्कर हो गई। इस घटना के बाद काफी देर तक टैक्सी चालक और बस चालक के बीच बहसबाजी होती रही। लेकिन बाद में बस चालक ने टैक्सी चालक को समझाया और नुकसान की भरपाई पर सहमति बन गई। दोनों के बीच समझौता होने के चलते पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

विज्ञापन


लेकिन इसी बीच एक टैक्सी चालक ने बस में सवार यात्री के साथ हाथापाई कर दी। टैक्सी चालक का आरोप है कि यात्री ने उन्हें गालियां दीं। इस मारपीट के दौरान बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लेकिन आरोपी टैक्सी चालक यहां बस की सवारी को पीटते हुए काफी दूर तक ले गए। उधर, एसएचओ हमीरपुर निर्मल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और उन्होंने केस दर्ज करवाने से इंकार किया। जिसके चलते मामला दर्ज नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें