फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक ही रात में पांच मंदिरों में किया हाथ साफ

Fri, 01 Jul 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शातिरों ने एक ही रात को पांच मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मंदिर से तीन चांदी के छत्र समेत राधा कृष्ण की मूर्ति भी उड़ा ले गए। जतोग पुलिस ने ठाकुरद्वारा मंदिर के 61 वर्षीय पुजारी हरी चंद की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शातिरों ने एक साथ पांच मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


शातिरों ने जुब्बलहट्टी क्षेत्र में एक साथ चार मंदिरों में  और इसके साथ बवाणा गांव के मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पांचों मंदिरों से शातिर तीन चांदी के छत्र, चांदी की कृष्ण भगवान की बांसुरी, राधा मां का चांदी का छत्र और चांदी का अन्य सामान तथा कुछ नकदी उड़ा ले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें