फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में विधायक समर्थकों ने सरियों से पीटा

Fri, 01 Jul 2016 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
जमीन के विवाद में गुरुवार को ठाकुरद्वारा में सपा विधायक नवाब जान खां के समर्थकों ने एक दुकानदार को सरियों से बेरहमी से पीटा। दुकानदार के लहूलुहान होने पर ही विधायक समर्थकों का गुस्सा शांत हुआ। हमले में घायल दुकानदार को लेकर उसकी पत्नी थाने पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई में हाथ खड़े कर दिए। एक्शन के लिए दुकानदार की पत्नी घंटों थाने में बिलखती रही। पुलिस ने एनसीआर लिखकर मामले को रफादफा कर दिया है।
विज्ञापन


घटना ठाकुरद्वारा के मोहल्ला जमनावाला की है। रमेश कुमार पुत्र रामकुमार घर में ही परचून की दुकान करता है। उसके ठीक बराबर में खुद को विधायक का करीबी बताने वाले डा. शरीफ खान का क्लीनिक है। रमेश का आरोप है कि गुरुवार सुबह शरीफ खान ने उसके घर की तरफ अपनी दुकान की दीवार तोड़ना शुरू कर दी। आरोप है कि शरीफ खान उसके घर की तरफ दुकान का रास्ता खोलकर उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। जिसका रमेश ने विरोध किया, इसे लेकर दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। इस बीच डा. शरीफ की साइड से कुछ और समर्थक आ गए और रमेश को घर से खींचकर सरियों से पीटना शुरू कर दिया।

रमेश के लहूलुहान होने पर हमलावर उसे तड़पता छोड़कर चले गए। घटना के बाद रमेश की पत्नी सुनीता ठाकुरद्वारा कोतवाली पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। लेकिन आरोप है कि विधायक के दबाव में पुलिस उसकी फरियाद को अनसुना करती रही। जिस पर महिला थाने में फफक पड़ी। इसके बाद पुलिस ने रमेश को मेडिकल के लिए भेजा। लेकिन रिपोर्ट महज एनसीआर (पुलिस के हस्तक्षेप न करने योग्य अपराध) में दर्ज की है। 
विज्ञापन


रमेश और डा. शरीफ दोनों ही मेरे समर्थक हैं। रमेश के भाई राजेश की मौत हो चुकी है। राजेश के बच्चों ने दो दुकानें डा. शरीफ को बेची थीं। जिनके छज्जे निकले हैं, इन छज्जों को रमेश जबरन तोड़ना चाहता है। इसी को लेकर दोनों में विवाद में हुआ था। विधायक होने के नाते मैंने दोनों पक्षों की बात सुनी है।  - नवाब जान खां, विधायक, ठाकुरद्वारा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें