फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख के गहने और नकदी पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी जिले की कुन्नू पंचायत की चेली वार्ड में चोरों ने एक मकान में सेंध लगा कर सोने के गहने और नकदी उड़ा ली। दो माह में चेली वार्ड में चोरी की यह दूसरी वारदात है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार तरेउनाल (चेली) गांव में सौजू राम के घर में सेंध लगाकर चोर करीब डेढ़ लाख के गहने और 25 सौ रुपये चुरा कर ले गए।
विज्ञापन


चोरों ने सौजू राम के छोटे भाई के कमरे का ताला तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। सौजू राम ने बताया कि छोटा भाई दयालु राम नालागढ़ में किसी कंपनी में काम करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है। इन दिनों वह उत्तराखंड राज्य में कंपनी का काम कर रहा है। घर के एक कमरे में पिता और दूसरे कमरे में वह परिवार के साथ सोए थे।
विज्ञापन

ट्रंक को ही उठाकर ले गए चोर

सुबह पिता श्यारू राम जब कमरे की ओर गए तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। जब कमरे के अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना पधर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोरी का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पधर थाना प्रभारी भीम सेन ने बताया कि चोरों ने मेन कमरे का ताला तोड़ कर अंदर रखी बड़ी पेटी का ताला तोड़ा और उसमें रखे छोटे ट्रंक को उठाकर ले गए।

चोरों ने ट्रंक को खेतों में ले जाकर तोड़ और सोने के गहने ले गए। जिसमें नथ, सोने की अंगूठी, मंगल सूत्र, टीक, पांजेब चोरी हुए हैं। चोरों ने गोदरेज अलमारी का ताला तोड़ कर 25 सौ रुपये नकदी भी ले गए। दो माह पहले इसी वार्ड के गांव कदरयाला और चेली में चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर हजारों की नकदी और लाखों के आभूषण चोरी किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें