फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में दिनदहाड़े चोरी, दस लाख के जेवर, नकदी पर हाथ साफ

Fri, 30 Dec 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में संजौली के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप दो मकानों से चोर लाखों की नकदी और गहने ले उड़े। एक घर से करीब दस लाख की नकदी और गहने उड़ाए गए हैं। दूसरे घर से करीब चालीस हजार का सामान चोरी हुआ है। संजौली पुलिस चौकी जांच में जुट गई है। अभी तक पुलिस को चोरी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन


दोनों घटनाओं को दिन के समय अंजाम दिया गया। देव सदन के अजय शर्मा के घर में चोर बाथरूम से घुसे और अंदर रखे सोने के आभूषणों सहित नकदी पर हाथ साफ कर लिए। इसके साथ ही बने एक अन्य मकान आशा सदन में चोरों ने किचन की ग्रिल को खोल कर अंदर से चालीस हजार के गहने और नकदी उड़ाई।

अजय शर्मा ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी करीब चार बजे ट्यूशन पढ़ कर घर लौटी तो उसने घर का सामान बिखरा पाया। घर की सफाई के दौरान कमरे से सर्जिकल गलब्ज मिले हैं। जिससे  यही लगता है कि शातिर चोरों ने पूरी सफाई से वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें