फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग से 26 लाख रुपये का केमिकल चोरी

Fri, 25 Dec 2015 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी के काठा स्थित एक उद्योग से 26 लाख का केमिकल चोरी हो गया है। कंपनी के संचालकों ने उद्योग में काम करने वाले कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। यह केमिकल काफी महंगा है। मामले की शिकायत प्रबंधन ने की गई है। इस पर बद्दी पुलिस ने फैक्ट्री के प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चोरी हुआ केमिकल सौंदर्य प्रसाधन क्रीम बनाने के प्रयोग में आता था। ड्रग एंड कॉस्मेटिक फैक्ट्री के वाइस प्रेजीडेंट जतिंद्र खुराना ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि सात नवंबर को उनकी फैक्ट्री में हामोशिन बुटाइल ब्रोमाइड केमिकल आया। यह केमिकल तीन लाख 93 हजार 592 रुपये प्रति किलो है।

तीन दिसंबर को फैक्ट्री का सुरक्षाकर्मी फैक्ट्री के टेस्ट एरिया में राउंड पर था तो उसने देखा कि बाथरूम के दूसरी ओर से एक पैकेट फेंका हुआ है। उसने यह पैकेट उठाया और प्लांट मैनेजर को सूचित किया। इसकी जांच की गई। टेस्ट एरिया से 6.70 ग्राम केमिकल गायब मिला।
विज्ञापन


वाइस प्रेजीडेंट ने बताया कि उन्हें केमिकल की खाली थैलियां तो मिलीं, लेकिन कहीं पर यह केमिकल नहीं मिला। इस पर उन्होंने कामगारों से पूछताछ की। उन्हें एक कामगार पर शक है। इसी कामगार ने यह केमिकल चुराया है। गायब हुए केमिकल की कीमत 26 लाख रुपये है।

एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने वाइस प्रेजीडेंट के बयान पर धारा 408 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि कामगार से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही चोर का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें