फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के चार दिन बाद प्रेमी के साथ भागी दुल्हन

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले घर लाई दुल्हन एकाएक घर से गायब हो गई। पूरी प्लानिंग के साथ यह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। यही नहीं, अपने साथ लाखों के गहने और नगदी भी ले गई। दुल्हा जब तक कुछ समझ पाता तब तक दोनों गायब हो गए।
विज्ञापन


यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला सोलन के नालागढ़ का है। यहां ढांग निहली गांव में चार दिन पहले पंजाब से विवाह कर लाई एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दूल्हे के परिजनों का आरोप है कि युवती अपने साथ सोने के जेवर भी साथ ले गई है।

उधर दुल्हन के मां बाप का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलते ही युवती के परिजन भी नालागढ़ थाने में पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

22 फरवरी को हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार 22 फरवरी को नालागढ़ की निहली ढांग के एक युवक का विवाह के पंजाब के इंद्रपुरा गांव की युवती से हुआ। शादी पूरे रीति रिवाज के साथ हुआ। मगर युवती ने विवाह के बाद अपने पति से लगातार दूरी बना कर रखी।

पति समझ नहीं पा रहा था कि आखिर उसकी पत्नी उसे करीब क्यों नहीं आने देती। इसे लेकर उनकी कई बार आपस में झड़प भी हुई। वीरवार देर रात साढ़े दस बजे युवती शौच करने के बहाने कमरे से बाहर निकली।

पति भी साथ जाने लगा लेकिन जब वह शौचालय में चली गई तो वह वापस कमरे में चला गया। काफी देर बाद तक जब वह नहीं आई तो पति ने शौचालय देखा तो वह वहां से गायब थी।
विज्ञापन

तलाश में जुटी पुलिस

दूल्हे के परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती ने पहले ही अपने प्रेमी ने फोन पर संपर्क कर लिया था और वह निर्धारित समय पर बाइक से मौके पर पहुंच गया। दुल्हन अपने साथ सोने के जेवर भी साथ लेकर भाग गई है।

शुक्रवार सुबह युवक के परिजनों ने नालागढ़ थाने में दुल्हन के भागने की सूचना दी। वहीं दूसरी ओर से युवती के परिजन भी थाने में पहुंच गए। परिजनों के कहना है कि वह गांव नहीं पहुंची है।

एसपी जी शिवा कुमार ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें