यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत की वजह क्या रही है। फिलहाल, युवक के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस युवक के दोस्त से भी पूछताछ कर रही है। बेरोजगार होने की वजह से युवक कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने कहा कि पहली दृष्टि से मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।