फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्फी के पैसे मांगे तो दुकानदार को घोंप दिया चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले के दौरान दुकान से कुल्फी लेकर खा रहे युवक से जैसे ही दुकानदार ने पैसे मांगे कि उसने चाकू निकाल लिया। फिर सरेआम दुकानदार को चाकू घोंप दिया। इससे मेले में अफरा तफरी मच गई। लोग युवक को देखकर भागने लगे।
विज्ञापन


वहीं, दुकानदार लहुलूहान हालत में वहीं गिर गया। घटना हिमाचल के जिला मंडी की है। यहां सुंदरनगर के जवाहर पार्क में चल रहे नलवाड़ मेले में रविवार शाम को एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी होने पर कुल्फी विक्रेता को चाकू घोंप दिया।

कुल्फी विक्रेता की बाजू में लहूलुहान हो गई और इसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

फ्री में मांग रहा था कुल्फी

सुंदरनगर नलवाड़ मेले का समापन होने के बाद मेला ग्राउंड जवाहर पार्क में अभी भी दुकानें लगी हुई है। जवाहर पार्क में बल्ह घाटी के रकोल गांव निवासी दया राम पुत्र साद राम ने कुल्फी का ठेला लगा रखा था।

रविवार शाम को मेले में आए एक युवक ठेले से कुल्फी निकाली और पैसे देने से मना कर दिया। दया राम ने उसे कुल्फी देने से इनकार किया। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी होने पर युवक ने चाकू से दया राम के ऊपर वार कर दिया। चाकू के हमले से दया राम से बचने की कोशिश की।

जिससे चाकू का वार उसकी बाजू पर लगा। उसकी बाजू में गहरा जख्म हो गया। इस दौरान मेला ग्राउंड में अफरा तफरी से मच गई। घायल दया राम को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर लाया गया। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हमलावर आरोपी को मौके पर धर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भंगरोटू निवासी रमेश कुमार बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें