फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के दौरे के दौरान छात्र गुटों में चले दराट, पांच घायल, तीन पर एफआईआर

Thu, 01 Mar 2018 10:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी के कोटशेरा कॉलेज के एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच चौड़ा मैदान में खूनी संघर्ष हो गया। हिंसा में पांच छात्र घायल हो गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यकर्ता पर दराट से हमला किया गया। 

विज्ञापन


हिंसा उस समय हुई जब शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज कोटशेरा कॉलेज परिसर स्थित फाइन आर्ट कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में गए थे। हिंसा के दौरान छात्र गुटों के बीच जमकर लात घूंसे और तेजधार हथियार चले। 

घटना के बाद दोनों संगठनों की ओर से थान बालूगंज में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने एबीवीपी की ओर से आई शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


एसएफआई की ओर से फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं है। एसएफआई का आरोप है कि चौड़ा मैदान में बुधवार को जब एसएफआई  कार्यकर्ता पहुंचे तो एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और कुछ कॉलेज के बाहर से बुलाए गुंडातत्वों ने अभद्र व्यवहार किया और रास्ता रोका। 

हिंसा में इन छात्रों को आई चोटें

इसी बीच अन्य कार्यकर्ता भी आए तो एबीवीपी ने उन पर हमला बोल दिया। हिंसा में क्रांति ठाकुर, जितेंद्र और सौरभ को चोटें आई हैं। उधर, पुलिस थाना में एबीवीपी की ओर से दी गई शिकायत में शिवम शर्मा ने कहा कि वह अपने दोस्त राहुल, अजय, दिनेश और मनोज के साथ कॉलेज जा रहा था।

एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। उन्हें पीटा, जिसमें एबीवीपी के दो कार्यकर्ताओं शिवम और हैप्पी घायल हो गए। शिकायत में एसएफआई के तीन कार्यकर्ताओं क्रांतिवीर सिंह, दीपांशु, विपिन शर्मा को नामजद किया गया है।

एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि एबीवीपी के एक कार्यकर्ता पर दराट से हमला करने की शिकायत आई है। उसे चोटें आई हैं अगर चोटें गहरी हुई तो मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले को हत्या के प्रयास में बदल दिया जाएगा। 

एसएफआई- एबीवीपी की शिकायत पर दर्ज हुए दो केस  

थाना बालुगंज पुलिस ने 27 फरवरी को कोटशेरा कॉलेज में छात्र गुटों के बीच हुए संघर्ष पर एसएफआई की ओर से शिकायत पर मामला दर्ज किया है। क्रांति ठाकुर की शिकायत थी कि जब वे अपने कॉलेज के छात्र एसएफआई कार्यकर्ताओं अजय, सौरभ, अभय के साथ कॉलेज जा रहा था तो एबीवीपी के अचित,

सुनील विक्की, विक्रम ने उनका रास्ता रोका और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और अश्लील हरकतें भी की। इस पर थाना बालुगंज ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन

एबीवीपी फैला रही हिंसा : एसएफआई

एसएफआई की कोटशेरा कॉलेज इकाई ने आरोप लगाया है कि एबीवीपी कोटशेरा में पिछले दो दिन से हिंसा फैला रही है। इकाई सचिव क्रांति और अध्यक्ष साजन ने कहा कि लगातार दूसरे दिन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और बाहरी तत्वों ने एसएफआई की छात्राओं से बदतमीजी कीऔर डंडे और हथियारों से हमला किया।

इसमें उनके तीन कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि एसएफआई ने 27 फरवरी को कॉलेज प्रशासन को शिकायत दे परिसर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने एबीवीपी के गुंडातत्वों पर कार्रवाई करने के साथ ही परिसर में लिंग संवेदनशील कमेटी को सक्रिय कर छात्राओं की शिकायतों का निपटारा करने और उन्हें सुरक्षित माहौल देने की मांग उठाई थी, बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें