फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दिन दहाड़े लूटपाट, नकदी से भरा पर्स छीना

Wed, 18 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
रास्ता रोककर महिला का नकदी से भरा पर्स लेकर नकाबपोश फरार हो गए। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना जिला में कॉलेज रोड एवं मैहतपुर रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदातों से ऊना में सनसनी फैल गई। कॉलेज रोड पर शातिरों ने महिला से 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को दो नाकाबपोश युवकों ने अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। वहीं, मैहतपुर रेलवे स्टेशन में महिलाओं के पर्स छीनने के मामले सामने आए हैं। जिला में सिलसिलेवार लूट की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार शारदा देवी निवासी भड़ौलियां खुर्द ने बताया कि वह पीएनबी बैंक में पैसे निकलवाने गई थी। बैंक से 40 हजार रुपये निकलवाकर अपने पर्स में रख लिए। पर्स में 10 हजार रुपये की नकदी पहले से ही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाइक सवारों ने छीना पर्स, मौके से फरार

अज्ञात बाइक सवार युवकों ने झपटा मारकर उसका पर्स छीन लिया और मौके से पलभर में फरार हो गए। - फोटो : डेमो फोटो
पीड़िता ने बताया कि जब वह वापस अपने घर जा रही थी, तो कॉलेज रोड पर डीएवी स्कूल से आगे अज्ञात बाइक सवार युवकों ने झपटा मारकर उसका पर्स छीन लिया और मौके से पलभर में फरार हो गए।

जब तक महिला शोर मचाती, शातिर काफी दूर निकल चुके थे। उधर, एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

मैहतपुर रेलवे स्टेशन पर दो महिलाओं के पर्स छीने
उधर, अंब से ट्रेन में नंगल जा रही दो महिलाओं के पर्स मैहतपुर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात शातिरों ने छीने लिए। महिलाओं ने इसकी शिकायत जीआरपी चौकी पुलिस को दी है।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अंब निवासी सवीता देवी व पूजा शर्मा ने बताया कि वे ट्रेन में अंब से नंगल जा रही थीं। मैहतपुर रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी हुई थी, तो अज्ञात शातिर पर्स छीनकर फरार हो गए। जीआरपी चौकी प्रभारी ऋषि ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें