बुधवार को एडिशनल एसपी विजिलेंस सागर चंद्र की अगुवाई में इंसपेक्टर हरीश गुलेरिया, इंसपेक्टर कमलेेश कुमार, इंसपेक्टर सन्नी गुलेरिया, सब इंसपेक्टर अशोक कुमार की टीम ने जाल बिछाया।
सब कुछ योजनाबद्ध अंजाम दिया गया और जैसे ही रिश्वत के पैसे और चेक जेई को थमाया गया तो टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उधर, जेई की गिरफ्तारी से पांगी इलाके में हड़कंप मच गया। यह इलाका जिला मुख्यालय से खासी दूरी पर है।
जांच एजेंसियां भी इस इलाके में कम ही सक्रिय रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजिलेंस धर्मशाला बिमला गुप्ता ने बताया कि पांगी में बीडीओ को 1.30 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। वीरवार को उसे चंबा कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद आगामी छानबीन को अंजाम दिया जाएगा।