फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्राओं के साथ हुई खौफनाक वारदात

Wed, 31 Aug 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंज (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत नाणा के धयोआ (घेली) गांव में 6वीं और 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली दोनों बहनों को कुछ लड़कों ने रुमाल में कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां धयोआ स्कूल जाने के लिए घर निकली थोड़ी थीं।
विज्ञापन


आरोप है कि थोड़ी दूर जाने पर 2 लड़के उनके पीछे-पीछे चल रहे थे। लड़कों ने जंगली रास्ता देखकर दोनों बहनों को रूमाल से कुछ नशीला पदार्थ सुंघाया। इसके बाद छात्राएं बेहोश हो गईं। आरोपी लड़कों ने बेहोश करने के बाद दोनों बहनों को सड़क से 50 मीटर की दूरी पर फेंक दिया।  इतमें छोटी बहन को होश आ गया और उसने बड़ी बहन को उठाया।

छोटी लड़की को जब होश आया तो उसने सुना कि लड़के जंगल में मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। छोटी लड़की ने दूसरी बहन को उठाया और वहां से भाग कर नजदीक के किसी के घर में जाकर सारी अपबाती सुनाई। पिता रविंद्र कुमार को तुरंत सूचना दी। पंचायत प्रधान को भी सूचित किया गया। पिता और पंचायत प्रधान मौके पर पहुंच कर बेटियों को अपने घर ले गए और थाना ज्वाली में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने के कारण आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं। समाजसेवी कैप्टन वरयाम सिंह नगरेटिया ने कहा कि हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में आज तक हमारे गांव सुरक्षित थे। पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी ने बताया कि गांव वालों के सहयोग से सोमवार से नाकेबंदी कर दी है। वहीं,  पुलिस थाना ज्वाली में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें