फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को जिंदा जलाने की ऐसी साजिश!

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को जिंदा जलाने के लिए शातिर ने ऐसी साजिश रची कि आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। मामला हिमाचल के कुल्लू जिले का है। बंजार उपमंडल की नौहांडा पंचायत के शिलांग गांव में एक महिला को घर के अंदर ही जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने हत्या करने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जब वह शाम को अपने घर में टीवी देख रही थी तो उस दौरान उसे आभास हुआ कि बाहर से किसी ने उसके दरवाजे में कुंडी लगा दी।
विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

इसके चलते उसने टार्च से खिड़की से बाहर देखा तो कोई गांव का व्यक्ति उसके घर के पीछे की ओर भागा। इस दौरान वह कमरे के अंदर से ही ऊपर वाली मंजिल में गई और घर के पीछे की तरफ देखा तो एक व्यक्ति ने उसके घर को आग लगा दी।

इस पर महिला ने गांववासियों को सहायता के लिए चिल्लाई और गांववासियों ने आकर उसके दरवाजे की कुंडी खोलकर आग पर काबू पाया।

महिला का आरोप है कि किसी ने जानबूझ कर उसे मारने का प्रयास किया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने हत्या करने की कोशिश के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें