अपनी स्कूटी में तीन लाख कैश ले जा रहे एटीएम इंचार्ज पर तीन नकाबपोशों ने सरेबाजार रिवाल्वर तान दी। तीनों ने इंचार्ज को घेर लिया और उससे कैश लूटने की कोशिश करने लगे। लोगों के सामने ही काफी देर तक तीनों इंचार्ज को धमकाते रहे।
बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने समझदारी दिखाई और तीनों आरोपियों को वहां से भगा दिया। मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां देहला क्षेक्ष में सोमवार दोपहर करीब सवा एक बजे एक प्राइवेट बैंक के एटीएम का इंचार्ज सुनील अपनी स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था।
इसने एटीएम का करीब तीन लाख रुपए कैश अपनी स्कूटी की डिक्की में रखा हुआ था। पुलिस के अनुसार नकाबपोशों को इसकी भनक लग गई थी और ये तीनों इसका पीछा भी कर रहे थे।