फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से निकालने का डर दिखाकर छेड़ता है प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सर, स्कूल कमेटी का प्रधान मुझे आए दिन छेड़ता है। नौकरी से निकालने का डर दिखाकर मेरे साथ जबरदस्ती करता है। ये काफी दिन से मुझ पर बुरी नजर भी रखे हुए हैं। जब मैं मना करती हूं तो वो मेरे साथ जबरदस्ती करता है।
विज्ञापन


हिमाचल के चंबा जिले के एक सरकारी स्कूल में तैनात महिला मिड डे मील कार्यकर्ता ने स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के पास पहुंची महिला ने अपनी शिकायत थाना प्रभारी को सौंपी है।

इसमें बताया गया कि वह सरकारी स्कूल में मिड डे मील योजना में हेल्पर के पद कार्यरत है। पिछले काफी समय से इस विद्यालय की एसएमसी कमेटी का प्रधान उस पर बुरी नियत रखे हुए है। इसी के चलते वह कई बार उससे गलत हरकतें भी कर चुका है।
विज्ञापन

अब रास्ता रोकता है प्रधान

पहले वह चुप रह कर उसकी हरकतों को सहन करती आ रही थी, लेकिन हाल ही में उसने बीच रास्ते में उसे रोक कर जबर्दस्ती करनी चाही, जहां से वह बमुश्किल ही जान बचा कर भागी है।

महिला ने बताया कि एसएमसी अध्यक्ष उसे उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकाता है। इसका विरोध करने पर वह उसे नौकरी से निकलवाने की बात कहता है। इसके चलते उसे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

महिला ने बताया कि अगर यूं ही चलता रहा तो उसकी जीना दुश्वार हो जाएगा। ऐसे में उसके बाल बच्चों का क्या होगा। पीड़िता ने थाना प्रभारी चंबा से गुहार लगाई कि आरोपी व्यक्ति पर शीघ्र कार्रवाई करके उससे इस परेशानी से निजात दिलाई जाए। उधर, थाना प्रभारी चंबा तिलक राज ने बताया कि महिला की शिकायत पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चार युवकों ने छेड़ी युवती

वहीं, चंबा के किहार सेक्टर में फिर से एक युवती की इज्जत की आबरू पर हाथ डाला गया। यह घटना उस समय पेश आई जब उपमंडल सलूणी के किहार सेक्टर में डियूर पगरने की रहने वाली एक युवती अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित शाम के समय शौच पर गई थी।

इसी दौरान वहां पर रहने वाले चार लोगों ने अचानक उससे छेड़खानी करनी शुरू कर दी। इस पर जैसे तैसे करके वह अपनी जान बचाकर वहां से भागी। उसने अपने परिजनों को सारी दास्तां बताई।

पीड़िता के परिजनों ने थाना क्षेत्र में सलूणी के ही गांव पूना में रहने वाले मीमो व उसके साथ आए तीन अन्य अज्ञात लोगों पर लड़की से छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाई हे। उधर, एसपी डीके चौधरी ने कहा कि पुलिस ने धारा 451, 345 व 34 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन करनी शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें