फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटता रहा पत्रकार, तमाशा देखती रही पुलिस

Mon, 14 Apr 2014 11:00 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
बजोली-होली पावर प्रोजेक्ट के कार्य में लगे ठेकेदारों ने गुंडागर्दी की हदें पार करते हुए ‘अमर उजाला’ के प्रतिनिधि दलीपा राम पर जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला एक बार फिर पुलिस की मौजूदगी में हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जिस समय हमला किया गया, उस दौरान पुलिस पास ही अपने वाहन में बैठी थी, मगर उन्होंने हमलावरों को रोकने की कोशिश तक नहीं की।

ज्ञात रहे कि इससे पहले भी दलीपा राम को होली आंदोलन की कवरेज करने से रोकने के लिए दो बार ठेकेदारों ने हमला करने की कोशिश की थी और जान से मारने की धमकियां दी थीं। इस मामले में होली पुलिस की भूमिका शर्मसार करने वाली रही।

एफआईआर तक दर्ज नहीं की पुलिस ने

दलीपा ने पहले दो बार हमला करने व धमकाने की कोशिश किए जाने पर दो बार ही पुलिस चौकी होली में लिखित शिकायतें दी थीं, मगर पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर एफआईआर तक दर्ज नहीं की थी।

इसके चलते ठेकेदारों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने सोमवार को दलीपा को घर से अपने काम पर जाते समय रास्ते में रोक कर न केवल जातिसूचक शब्द कहे, बल्कि अपनी धमकी के तहत उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

हालांकि मौके पर कुछ लोगों व महिलाओं के चलते वह उनके चंगुल से छूटा, मगर उसे अंदरूनी चोटें लगी हैं। इसके बाद दलीपा को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए करीब 40 किमी दूर भरमौर थाना जाना पड़ा।
विज्ञापन

एसपी ने ‌दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन

एसपी डीक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने दलीपा राम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। दलीपा को मेडिकल जांच के लिए भरमौर रैफर किया गया था, मगर वहां एक्सरे सुविधा न होने के कारण उसे चंबा भेजा गया है।

उधर, इस घटना से जिला के सभी पत्रकार सकते में हैं। दलीपा पर पुलिस की मौजूदगी में हमले की कोशिश व पुलिस द्वारा कैमरा छीनने की घटना के बाद भी पत्रकारों ने एसपी सहित भरमौर के एडीएम से मिलकर उसकी सुरक्षा की मांग की थी।

इसके बावजूद न तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और न ही प्रशासन हरकत में आया। फिलहाल पत्रकार संगठन पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखे हुए हैं। इसके बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें