फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार दो भाइयों पर हमला, नकदी छीनकर फरार हुए बदमाश

Wed, 18 May 2016 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
हिमाचल-पंजाब की सीमा पर एक कार में सवार दो भाइयों पर हमला कर शातिर उनसे 18 हजार रुपये छीन मौके से फरार हो गए। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल-पंजाब की सीमा पर ऊना जिला में आरटीओ बैरियर के पास एक कार में सवार दो भाइयों पर हमला कर शातिर उनसे 18 हजार रुपये छीन मौके से फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने वाले पांच युवकों में एक युवक की पहचान हो गई है।
विज्ञापन


गगरेट पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि, शातिरों की धरपकड़ के लिए जांच तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक टटेहड़ा निवासी कमल कुमार और कृष्ण कुमार दोनों भाइयों ने शिकायत दर्ज करवाई कि वे रविवार रात को होशियारपुर से गाड़ी में अपने घर वापस आ रहे थे।

कमल कुमार के अनुसार एक कार उनकी गाड़ी का पीछा कर रही थी। जैसे ही उनकी कार ने हिमाचल सीमा में प्रवेश किया तो उक्त कार ने उनकी की गाड़ी से पास लेकर कार आगे लगा दी। अभी कमल कुमार और कृष्ण कुमार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कार से युवक निकले और उन्होंने दोनों भाइयों को गाड़ी से बाहर निकाल कर मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी बीच एक युवक ने उसकी जेब में रखे 18 हजार रुपये छीन लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि शातिरों में से एक युवक गुरमीत पांवड़ा गांव का रहने वाला है। सोमवार को आरोपी युवकों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने पांवड़ा गांव में भी दबिश दी, लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं लग पाए। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने कमल कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें