फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 नशेड़ियों ने चालक को चाकू दिखा हाईजैक की मिनी बस

Wed, 18 May 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में अस्पताल की मिनी बस ले भागे नशेड़ी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के पटियाला में तीन नशेड़ी युवक ड्रावइर को चाकू दिखाकर मिनी बस हाईजैक करके फरार हो गए। बस सरकारी साकेत अस्पताल स्थित नशा छुड़ाओ केंद्र की है। चौथे नशेड़ी को स्टाफ कर्मियों ने दबोच लिया, लेकिन बाकी तीन पटियाला से बाहर निकलते ही बस से उतरकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन

मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे रोजाना की तरह सरकारी साकेत अस्पताल स्थित नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल नशेड़ियों को वार्ड से बाहर लाया जा रहा था।

इसी बीच चार नशेड़ी गेट पर खड़े सिक्योरिटी गार्ड को धक्का मारकर गेट खोलकर अस्पताल से बाहर भाग गए। केंद्र के मुलाजिम उनके पीछे भागे और एक नशेड़ी को काबू कर लिया। बाकी तीन नशेड़ियों ने केंद्र के नजदीक खालसा कॉलेज रोड पर जाकर ईंट और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद वहां लगी रेहड़ियों से चाकू उठाकर रोड से गुजर रही एक मिनी बस को रोककर चाकू दिखाकर उसमें सवार हो गए।
विज्ञापन


चालक संतोख सिंह निवासी सिऊना के मुताबिक नशेड़ियों में से एक के पास चाकू था जबकि बाकी दो के पास ईंट और पत्थर थे। उन्होंने उससे बस भगाने के लिए कहा। मना करने पर नशेड़ियों ने उसके साथ मारपीट की। उस समय बस में कंडक्टर विशाल शर्मा और दो-तीन सवारियां भी थीं। डर के मारे चालक ने बस भगा ली। नाभा रोड पर गांव कल्याण के पास आकर सभी आरोपी बस से उतर कर फरार हो गए। इसके बाद बस चालक सीधे थाने पहुंचा और शिकायत दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपी कुलविंदर सिंह निवासी गांव नौहरां (नाभा), हरदीप सिंह निवासी गांव लाछड़ू कलां (घन्नौर) और मंगू निवासी खन्नौरी (समाना) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की उम्र 25 से 27 साल के बीच बताई जा रही है। उधर सरकारी साकेत अस्पताल के अधिकारी डा. दीपक के मुताबिक सभी युवक नशे के आदी थे। उन्हें नशा छुड़ाने की दवाई दी जा रही थी। नशा न मिलने के कारण वह अक्सर शोर शराबा करते रहते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें