फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से पैसे निकाल रहा था और तभी..

Sun, 02 Aug 2015 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू(सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम में पैसे निकाल रहे एक श्रमिक का पिन कोड देखने के बाद एक शातिर उसका एटीएम छीनकर भाग गया। उसके बाद किसी अन्य एटीएम मशीन से 17 हजार रुपए श्रमिक के खाते से निकाल लिया। जब उक्त श्रमिक एटीएम से पैसे निकाल रहा था तो शातिर उसके पीछे खड़ा होकर उसका पिन नंबर देख लिया।
विज्ञापन


जैसे ही व्यक्ति एटीएम मशीन से निकला शातिर उसका एटीएम छीन रफूचक्कर हो गया। प्रभावित ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार का रहने वाला नितेश्वर पांडेय एक फैक्ट्री में कार्य करता है। उसका कहना है कि जब वह एटीएम से पैसे निकाल रहा था तो उसके पैसे नहीं निकल रहे थे। बार -बार पिन ट्राई किया।

इस दौरान पीछे खड़े एक आदमी ने कहा कि वह पैसे निकाल देगा और उसका कार्ड ले लिया। प्रभावित का कहना है कि जब उसने मना किया तो उससे कार्ड छीनकर वह भाग गया। जब उसने विरोध किया तो शातिर ने उसे एटीएम की ओर धक्का दे दिया। जबकि पुलिस का दावा है कि मौके पर मौजूद दूसरे व्यक्ति ने कार्ड बदला है। क्योंकि वारदात के बाद श्रमिक ने शोर नहीं मचाया। अगर शातिर एटीएम छीनकर भागा तो शोर मचाकर उसे पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन


एसएचओ मिनाक्षी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैंक प्रबंधन से फुटेज मांगी गई है। उनका कहना है कि श्रमिक बार-बार बयान बदल रहा है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जाबली से निकले 17 हजार- पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन में 17 हजार की ट्रांजेक्शन को पकड़ा है। यह ट्रांजेक्शन जाबली में एक बैंक के एटीएम से हुई है। पुलिस इस बैंक से भी सीसीटीवी फुटेज मांग खंगाल रही है। जिससे पैसे निकालने वाले का चेहरा सामने आ सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें