फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम ठगी का नया तरीका, आप भी पढ़िए

विज्ञापन
विज्ञापन
हेलो, आप का एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है। एटीएम के जरिये अब आप पैसे नहीं निकाल सकते। ऐसा सुनकर एटीएम होल्डर घबरा गया। उसने कॉलर से पूछा कि इसके लिए उसे क्या करना होगा?
विज्ञापन


कॉलर ने उससे कहा कि वह बैंक का प्रतिनिधि बोल रहा है आप को अपना बैंक खाता नंबर और एटीएम का पिन बताना होगा। इसके बाद आप बैंक की नजदीक की शाखा में जाकर एटीएम के बारे में पता कर सकते हैं।

इसकी बातों पर विश्वास कर उसे खाता नंबर और पिन दे दिया, जब वह बैंक पहुंचा तब उसे पता चला कि उसके खाते से 46 हजार निकाले जा चुके हैं तब उसे अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। मामला शिमला का है। न्यू शिमला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

पुलिस को दी शिकायत में पीरदोश ने कहा कि वह पेशे से मिस्त्री है। न्यू शिमला में एक निजी भवन में काम कर रहा है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उसके भाई के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। बात की गई तो बताया गया कि एटीएम कार्ड ब्लाक हो गया है।

इसे खुलवाने के लिए खाता नंबर और पिन नंबर बताओ। जानकारी देने के बाद जब वह न्यू शिमला स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंचा तो वहां बैठे कैशियर को इस बारे में बताया। खाता चेक किया तो उसमें से रकम निकल चुकी थी।

उधर, पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं लोगों से अपील है कि वह मोबाइल पर किसी को जानकारी न दे सीधे बैंक में जाकर बात करें।
विज्ञापन

ऐसे बरतें सावधानी

- अज्ञात नंबर से कॉल आने पर सतर्क रहें
- अपने अकाउंट के बारे में जानकारी न दें
- जरूरी लगे तो पूरी जांच पड़ताल कर लें
- एटीएम का पिन कोड नंबर कभी न बताएं
- इंटरनेट यूज करते समय सावधान रहें
- कभी भी अन यूजफुल मैसेज पर क्लिक न करें
- ऑनलाइन बैंकिंग करते समय सतर्क रहें
- बैंकिंग से संबंधित डिटेल सावधानी से भरें
-क्लासिफाइड साइट पर खरीददारी संभल कर करें
- ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान पूरी जांच पड़ताल करें
- खरीदने से पूर्व सामान के बारे में पूरी जांच पड़ताल करें
- सेकेंड हैंड सामान खरीदते समय विशेष ध्यान दें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें