सेना में तैनात एक शख्स पर रेप का आरोप लगा है। आरोपी ने नाबालिग के न्यूड फोटो भी खींचे और वीडियो भी बनाई।
- फोटो : demo pics
सेना में तैनात एक शख्स पर रेप का आरोप लगा है। आरोपी ने नाबालिग के न्यूड फोटो भी खींचे और वीडियो भी बनाई। यह सनसनीखे मामला हिमाचल के हमीरपुर में सामने आया हे। यहां पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत नाबालिग से हुए दुष्कर्म की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि भी हो गई है।
नाबालिग स्कूली छात्रा है। पीड़िता ने ग्राम पंचायत झरलोग के भदरोई गांव के एक सैनिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी सैनिक विवाहित है और वर्तमान में जम्मू में तैनात है। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता ने 29 अप्रैल को पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि भदरोई गांव का यह आरोपी वर्ष 2014 से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। कुछ दिन पहले वह उसे बहला फुसलाकर घुमाने के बहाने रिवाल्सर ले गया।