फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में मीणा, एसीबी टीम ने सब रजिस्ट्रार को रंगे हाथों घूस लेते किया गिरफ्तार

Tue, 03 May 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफर रुकने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के मुखिया एके मीणा फिर एक्शन में आ गए है। सोमवार को उन्होंने दिल्ली सरकार के एक सब रजिस्ट्रार को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसीबी टीम ने सब रजिस्ट्रार के साथ एक बिचौलिये को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, एसीबी को शिकायत मिली थी कि दक्षिण राजस्व जिला कार्यालय के महरौली स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में कोई भी काम रिश्वत देने के बाद ही होता है। खुद सब रजिस्ट्रार ही घूस लेता है।

शिकायत के बाद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत जब सब रजिस्ट्रार आरपी सिंह एक बिचौलिये महेश से घूस ले रहा था उसी समय वहां पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सप्ताह ही रुका था मीणा का ट्रांसफर

- फोटो : gettty
एसीबी टीम ने महेश को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी अधिकारियों के मुताबिक आरपी सिंह को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

बिचौलिया महेश उसे काम करने के बदले घूस की रकम दे रहा था। दोनों की गिरफ्तारी के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि एसीबी चीफ की बीते फरवरी में गोवा ट्रांसफर हुआ था।

मगर बीते सप्ताह ही उनका ट्रांसफर रोक दिया गया। क्योंकि गोवा में उनके पद का कोई पोस्ट खाली नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें