फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद उठाया ये खौफनाक कदम

Sat, 19 Jul 2014 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पति से तकरार के बाद एक महिला ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मामला हिमाचल के जिला मंडी की कोठी पंचायत के गैहरी का है। बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी को अभी एक साल ही हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रंजना देवी (25) पत्नी देवेंद्र निवासी कोठी गैहरी की एक साल पहले शादी हुई थी। वीरवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद पति घर से बाहर निकल गया।

इस बीच विवाहिता ने जहरीले पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। विवाहिता के जहर निगलने का पता चलने पर परिजन उसे जोनल अस्पताल मंडी ले आए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना के समय घर पर दोनों पति-पत्नी ही थे। अन्य परिजन धान की रोपाई के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि विवाहिता दो दिन से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में काउंसलिंग के लिए गई थी।
विज्ञापन


यहां से वीरवार को ही घर लौटी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें