फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर मार्केट में पैसा लगा रहे हैं तो पढ़ें खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप भी शेयर मार्केट में पैसा लगाने की तैयारी कर रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। पैसा कमाने के चक्कर में आपके साथ भी ऐसी ठगी हो सकती है। ऐसे में पैसा लगाने से पहले यह जानना जरूरी है कि जहां और जिसके माध्यम से आप पैसा लगा रहे हैं वह कितना सेफ है।
विज्ञापन


हिमाचल में शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी एक लाख रुपये गंवा बैठा। सच्चाई का पता उसे उस समय चला जब एक वर्ष के बाद न दुगनी रकम मिली और न ही इन्वेस्ट किया गया पैसा कई बार आग्रह करने के बावजूद वापस मिला।

फिलहाल उमेश चंद गोयल निवासी छोटा शिमला एसपी शिमला के पास मामले की शिकायत लेकर पहुंचे। एसपी शिमला के निर्देशों के बाद छोटा शिमला पुलिस थाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

Trending Videos

ये है पूरा मामला

मामला वर्ष 2012 का है जब उमेश गोयल को उनके ही सहकर्मी ने राजेंद्र सिंह नाम के एक शख्स से मिलवाया। शिकायतकर्ता के मुताबिक यह शख्स उन्हें बार-बार शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट करने के लिए कहता था।

इसने कहा था कि पैसा लगाने से कुछ महीनों में ही पैसा डबल हो जाएगा। इसने बताया कि कुछ और लोग भी है जिनका पैसा डबल हो चुका है। भरोसा करके उसने करीब एक लाख रुपये की रकम आरोपी का दे दी।

मगर एक वर्ष गुजर जाने के बाद जब उसने दुगनी रकम मांगी तो उसने पैसा देने से इंकार कर दिया। कई दिनों तक जब राजेंद्र सिंह ने उन्हें पैसे वापस नहीं लौटाए तो मजबूर होकर उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी। शिकायतकर्ता ने पूरी रकम कैश में दी थी। छोटा शिमला पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आप बरतें ये सावधानी

वहीं, पुलिस का कहना है कि शेयर मार्केट या किसी अन्य जगह निवेश करने पर उसकी पूरी जानकारी हासिल कर लें। वेरिफाई कर लें कि जहां आप पैसा लगा रहे हैं क्या वह भरोसे के लायक है। इसमें आप पुलिस की भी मदद ले सकते हैं।

पुलिस के अनुसार किसी भी ऐसे शख्स पर कभी यकीन न करें जो आपको लुभावने झांसे देकर पैसा डबल करने, ज्यादा ब्याज देने और सस्ती चीजें दिलवाने आदि के प्रलोभन देता हो।

अपना पैसा सुरक्षित जगहों पर रखें और निवेश करें। वहीं, यदि इस तरह का मामला सामने आए तो आप तुरंत इसकी जानकारी दस्तावेजों के साथ पुलिस को दे दें ताकि मामला सुलझाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें