फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से पहले छेड़छाड़ फिर सिर पर दे मारा दराट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अधेड़ उम्र की महिला को गांव के ही एक व्यक्ति ने रास्ते में रोककर गलत इरादे से छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो महिला के विरोध करने पर उस व्यक्ति ने महिला के सिर पर दराट से वार कर घायल कर दिया। मामला हिमाचल के भवारना (कांगड़ा) का है। घायल महिला को तुरंत डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। पुलिस ने पीड़िता के व्यान मामला दर्ज करने के बादआरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


भवारना पुलिस थाना से मिली जानकारी के मुताबिक थाना के तहत गांव(चम्भी)की कमला देवी(60)जोकि अपने मवेशियों भेड़ बकरियों को चराने जंगल गई थी शाम को जब वह घर वापिस आ रही थी तो उसी गांव के प्रताप (40)ने रास्ते में उसे अकेला पाकर कुछ गलत करने के इरादे से रोकना चाहा तो कमला ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

सिर पर दराट से वार कर हो गया फरार

जिस पर प्रताप ने कमला के सिर पर जोर से दराट से वार कर के वहां से फरार हो गया। घायल अवस्था में ही जब कमला घर पहुंची तो परिजन उसे टांडा अस्पताल ले गए। भवारना पुलिस को टांडा अस्पताल ने इस बात की सूचना दी। जिस पर पुलिस थाना भवारना के एएसआई महिंदर पाल ने टांडा में पीड़िता के ब्यान दर्ज कर लिए और आरोपी प्रताप की तलाश शुरू कर दी।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी प्रताप को उसी के गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रताप शादीशुद्धा नहीं है और कोई काम भी नहीं करता। थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि प्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है और आईपीसी की धारा 341, 325, 354, 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें