फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नौ साल के बच्चे ने छह वर्षीय बच्ची से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड्डे-गुड़ियों से खेलने की उम्र के बच्चे अब यौन शोषण करने लगे हैं। इस तरह की कई घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमें कम उम्र के बच्चे रेप जैसे कृत्य में शामिल पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


समाज में आई इस विकृति के लिए दोष भले ही किसी को दिया जाए पर ताजा मामला पीलीभीत के न्यूरिया का है। यहां पुलिस ने कक्षा चार में पढ़ने वाले नौ साल के एक बच्चे पर छह साल की एक बच्ची के साथ रेप करने के मामले में 376 का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई बच्ची की मां की तहरीर पर की है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपी बच्चे को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं, बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गन्ने के खेत में किया बलात्कार

न्यूरिया थाना क्षेत्र की एक महिला छह वर्षीय बेटी को साथ लेकर शाम करीब साढ़े चार बजे थाना पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि पति बाहर मजदूरी करने गए हैं। उसके घर और परचून की दुकान के बीच में गन्ने का खेत है।

गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे उसकी पुत्री परचून की दुकान पर चीनी लेने गई थी। वापस आते समय गांव के ही एक बालक ने पुत्री को गन्ने के खेत में पकड़कर खींच ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

किसी तरह घर पहुंची बच्ची ने मां को पूरी बात बताई। इस पर परिवार वालों के साथ वह बेटी को लेकर थाने पहुंची। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से आरोपी के खिलाफ धारा 376 में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की आयु करीब नौ वर्ष है। हालांकि पीड़ित की मां के मुताबिक आरोपी की उम्र 11 या 12 साल हो सकती है।
विज्ञापन

लेकिन बच्चे की गिरफ्तारी के हैं ये नियम

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे पर यदि गंभीर अपराध का आरोप है तो उस पर रिपोर्ट दर्ज हो सकती है। उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है, लेकिन उसको गिरफ्तार करने के कुछ नियम हैं। मसलन सादी वर्दी में उसे पकड़कर लाना, हथकड़ी न लगाना और सादी वर्दी में ही उसे कोर्ट में पेश करना आदि। पुलिस इन्हीं नियमों के तहत उस पर कार्रवाई करेगी।

'मां के साथ बच्ची थाने आई थी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ ने आरोपी की उम्र नौ साल बताई है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।'
- जवाहर, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें