फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती के नाम पर ठगी के आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड

Thu, 07 Feb 2019 08:05 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस ऊना की टीम ने सेना में भर्ती के नाम पर ठगी के आरोप में धरे व्यक्ति को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। विजिलेंस ऊना के एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि विजिलेंस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


हरियाणा के रहने वाले आरोपी संजीव ने कांगड़ा जिले की एक अकादमी के संचालक से प्रशिक्षुओं को सेना में भर्ती करवाने के नाम पर पैसों की मांग की। आरोपी ने चंडीगढ़ और अंबाला में सेना के बड़े अधिकारियों से पहचान का दावा भी किया।

आरोपी ने एक प्रशिक्षु का सेना में भर्ती करवाने पर दो लाख मांगा। इसके बाद अकादमी संचालक और आरोपी के बीच ढाई लाख रुपये में दो युवकों को भर्ती करने सौदा तय हुआ। पैसे लेने की जगह ऊना को चुना गया।
विज्ञापन


अकादमी संचालक ने मामले की शिकायत धर्मशाला विजिलेंस को दी। धर्मशाला टीम ने ऊना विजिलेंस टीम से संपर्क कर योजना बनाई। अकादमी संचालक ने रक्कड़ में आरोपी संजीव की गाड़ी में 2.40 लाख का चेक और 10 हजार रुपये की नकदी दी।

विजिलेंस ऊना और धर्मशाला की संयुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। बताया जा रहा है कि विजिलेंस जल्द आरोपी से पूछताछ के बाद कई जगहों में भी दबिश दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें