फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती के लिए आरोपी ने प्रति युवक मांगे थे 2 लाख, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 08 Feb 2019 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना में पकड़े गए आरोपी ने सेना में भर्ती करवाने के लिए प्रति युवक दो लाख रुपये मांगे थे। आरोपी संजीव ने यह मांग कांगड़ा जिले के पालमपुर स्थित कोचिंग सेंटर संचालक से फोन पर की थी।

विज्ञापन


विजिलेंस के उत्तर क्षेत्र धर्मशाला के एसपी अरुल कुमार ने कहा कि ऊना में पकड़े गए आरोपी से पूछताछ चल रही है। विजिलेंस हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के भर्ती कोचिंग सेंटरों में पूछताछ कर जांच करेगी कि आरोपी ने पालमपुर के कोचिंग सेंटर के अलावा और कितने सेंटरों में युवाओं को ठगने के लिए बात की थी।

इसके अलावा करनाल स्थित कोचिंग सेंटर का भी रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। विजिलेंस मामले को गंभीरता से इसलिए भी ले रही हैं, क्योंकि कांगड़ा-चंबा जिलों में इसी महीने सेना भर्ती के साक्षात्कार की तिथियां तय होनी हैं और फरवरी के दूसरे पखवाड़े में पठानकोट (पंजाब) में सेना के खुली भर्ती होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

एसपी विजिलेंस अरुल कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। विजिलेंस राज्य के कोचिंग सेंटरों से पूछताछ करेगी। अगर आरोपी ने अन्य व्यक्ति से बातचीत की हो तो वे  01892-224906, 78076-11033 पर संपर्क कर सकते हैं। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। 

बताया जा रहा कि संजीव कुमार ने पालमपुर के कोचिंग सेंटर संचालक को फोन किया था। उसने कहा था कि वह सेंटर के युवाओं को सेना भर्ती के व्यक्तिगत साक्षात्कार में पास करवाकर नौकरी दिला देगा।

इसकी एवज में प्रति युवा दो लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद कोचिंग सेंटर संचालक ने संजीव कुमार के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत की। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने बुधवार को आरोपी को ऊना की रक्कड़ कॉलोनी से गिरफ्तार किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें