फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप खाई में गिरी, तीन की मौत

Sun, 31 Aug 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला और ठियोग में रविवार को दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए। राजधानी में एपीजी यूनिवर्सिटी के समीप होंडा ब्रिओ बेकाबू होकर सड़क से बाहर हो गई। इसमें एपीजी यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार पंकज सिंह (32) और ईश्वर भारद्वाज (25) स्टोर मैनेजर की मौत हो गई।
विज्ञापन


पंकज उत्तर प्रदेश के बलियां जबकि ईश्वर सिंह चंबा के रहने वाले थे। ये लोग ब्योलिया की ओर से यूनिवर्सिटी जा रहे थे। हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन पंकज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि ईश्वर सिंह की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। पंकज ने दो माह पहले ही कार खरीदी थी। घटना के समय ईश्वर सिंह कार चला रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

50 फीट खाई में जा गिरी कार

आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम कर दिया गया है। उधर, एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दूसरी ओर ठियोग के छैला सड़क पर जरई के पास शनिवार देर रात एक पिकअप पीबी 11-एवाई 9804 अनियंत्रित होकर 50 फीट खाई में जा गिरी।

पिकअप ठियोग से जरई की ओर जा रही थी। इसमें नौ लोग सवार थे। ये सभी नेपाली मूल के हैं। मरने वाले की पहचान गंगा राम पुत्र समरी लाल के रूप में हुई है। घायलों में सूर्य, बलवंत, अनिता, धनी राम, सुरतू, परलाद, महेश और कमल शामिल हैं। सभी का उपचार ठियोग अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने कहा कि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें