फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की 'लिफ्ट' किस्मत का क्रूर खेल

Sun, 02 Nov 2014 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सोलन जिला के धर्मपुर के बठोल में टिप्पर के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि टिप्पर चालक को मामूली चोटें आई है।
विज्ञापन


हादसा शनिवार देर रात धर्मपुर बठोल मार्ग पर हुआ। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायल को धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस की मदद से शव बाहर निकाला गया। मृतक ने घर जाने के लिए टिप्पर में लिफ्ट ली थी, महज दो किमी की दूरी पर हादसा हो गया। उधर, पुलिस ने चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तारी और लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त दौलत राम निवासी बठोल धर्मपुर (35) व घायल ट्रक चालक की पहचान रमेश कुमार निवासी धर्मपुर के रूप में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि मृतक देर शाम टिप्पर से लिफ्ट लेकर अपने घर बठोल जा रहा था कि मात्र 2 किलो मीटर आगे जाने के बाद टिप्पर खाई में जा गिरा। जिसमें उसकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें