फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप का झूठा आरोप लगाना पड़ेगा महंगा

Sun, 02 Nov 2014 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के एक गांव की युवती की ओर लगाए गए गैंगरेप के आरोप जांच में झूठे पाए गए हैं। पुलिस अब झूठी रिपोर्ट लिखाने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


30 सितंबर को क्षेत्र की एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि बिट्टू, भूपेंद्र, बबलू और एक अन्य ने रास्ते में रोक कर उसके साथ मारपीट की तथा आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।

जमीन को लेकर हुई थी मारपीट
इस मामले की जांच रुड़की महिला हेल्प लाइन प्रभारी खष्टी गडिया को सौंपी गई थी। उन्होंने जांच में पाया कि दुष्कर्म संबंधी आरोप गलत है।

मामला जमीन को लेकर मारपीट का है। जिस दिन की घटना बताई गई थी उससे एक दिन पूर्व मारपीट हुई थी। उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है।

युवती के खिलाफ होगी कार्रवाई
मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। कोतवाली प्रभारी जयदेव आर्य ने बताया कि जांच के बाद मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। अब झूठी रिपोर्ट लिखाने वाली युवती के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें