नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर चल रहे एक शख्स के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर चंबाघाट के पास ट्रेन की चपेट में आने से इस व्यक्ति की दोनों टांगे कट गई। उसे स्थानीय लोगों व 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां व्यक्ति की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। हादसा वीरवार की रात्रि चंबाघाट स्थित फाटक से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर उस समय हुआ जब एक व्यक्ति शराब के नशे में ट्रैक पर जा रहा था।
तभी कालका से शिमला जाने वाली अंतिम ट्रेन से जा टकराया। टक्कर में व्यक्ति की टांगे ट्रेन की चपेट में आ गई। रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर ट्रैक पर जा रहा था। इस कारण वह ट्रेन से जा टकराया।