फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह में जाते समय हुआ मौत से सामना

Sat, 27 Sep 2014 10:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला जिला के चौपाल चंबी एक नैनो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा शुक्रवार सुबह पेश आया।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे देहा निवासी अनिल कुमार अपनी पत्नी व बच्चे के साथ झिकनीपुल की ओर एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे।

तीनो नैनो कार एचआर 49सी-1312 में सवार थे। इसी बीच चंबी के समीप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर डेढ़ सौ फुट नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला की मौत, पिता पुत्र गंभीर

घटना में देहा निवासी 25 वर्षीय इंदिरा देवी की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि उनका पति अनिल व पुत्र कृष गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

दोनों को घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए चौपाल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर दुर्घटना का पता चलते ही लोग मौके पर पहुंच गए थे। दुर्घटना का शिकार हुई महिला के घर भी ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें