दूसरे गांव की लड़की को भगाकर शादी करने वाले लड़के के घर शुक्रवार को लड़की पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने घर के सभी सदस्यों से मारपीट कर घायल कर दिया और वहां तोड़फोड़ मचाते हुए लड़के की बहन का किडनैप कर लिया।
घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना पंजाब के लुधियाना के एक गांव की है। पुलिस के अनुसार एक युवक ने दूसरे गांव की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसे अगवा कर उससे अदालत में शादी कर ली।
इसकी वजह से लड़के के घर तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छापामारी कर दूसरे गांव से शुक्रवार की सुबह अगवा की गई युवती को बरामद कर लिया है।
युवक की बहन को उठा ले गएलड़की को भगाकर की कोर्ट मैरिज
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक गांव के रहने वाले एक युवक के दूसरे गांव की युवती के साथ प्रेम संबंध थे। कुछ दिन पहले प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया था।
युवती के परिजनों ने पुलिस के पास इसकी शिकायत भी की। दो दिन पहले पुलिस के पास अदालत से कोई आदेश आया था कि दोनों शादी कर चुके हैं।
जब इस बात का पता युवती के परिजनों को लगा तो उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को गांव के करीब दौ सो लोगों ने युवक के घर पर हमला कर दिया।
युवक की बहन को उठा ले गए
उसके पारिवारिक सदस्यों से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया, घर में तोड़फोड़ भी की। उसके बाद हमलावरों ने युवक की बहन को घर से उठाकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस दूसरे गांव पहुंचे।
जहां पुलिस ने युवती के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे किसी युवती को नहीं लाए हैं। देखते ही देखते माहौल खराब हो गया और पुलिस ने गांव को चारों से तरफ से घर कर युवती को गांव से बरामद कर लिया।
इस मामले में एसीपी साहनेवाल लखवीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने गांव के लोगों की ओर से घर से उठाई गई युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। अभी गांव का माहौल पूरी तरह से ठीक नहीं है। पुलिस जांच करने में लगी हुई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।