फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की जीप से टकराई कार, चालक की मौत

Wed, 08 Oct 2014 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी जिला के चैलचौक-गोहर सड़क मार्ग पर मंगलवार देर शाम धर्मपुर के भाजपा विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर की बोलेरो जीप के साथ हुई कार की टक्कर में घायल कार चालक भवदेव की जोनल अस्पताल मंडी में मौत हो गई।
विज्ञापन


भवदेव की मौत से थाची गांव में शोक का माहौल है। भवदेव अपने पीछे पांच बेटियां और गोद  लिया एक पुत्र छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर इसे परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार को थाची गांव में भवदेव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

मंगलवार देर शाम ख्योड़ के समीप भाजपा विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर की जीप और भवदेव की कार के बीच जबदस्त टक्कर हो गई थी। दोनों वाहनों की भिड़ंत में कार चालक भवदेव और एक अन्य व्यक्ति अमर सिंह को गंभीर चोटें आई थी।
विज्ञापन


दोनों घायलों को को गोहर अस्पताल से मंडी रेफर किया गया था। जहां भवदेव ने दमतोड़ दिया। गोहर थाना पुलिस ने वाहनों की टक्कर में कार चालक भवदेव के खिलाफ ही लापरवाही का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


भवदेव की मौत पर प्रशासन की ओर से एसडीएम गोहर दिलेराम धीमान ने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें