जीप खरीदने से मना करने पर एक युवक ने अपनी ही दादी को मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग महिला का बेटा चाहकर भी अपनी मां को नहीं बचा पाया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला कुल्लू का है।
यहां जीप खरीदने से मना करने पर आनी उपमंडल के तहत निरमंड विकास खंड की बाड़ी पंचायत के परांतला गांव में पोते ने डंडे से प्रहार कर दादी को मौत के घाट उतार दिया। ब्रौ थाना पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक परांतला गांव का बलदेव (21) अपने पिता नेजाराम से पिछले कई दिन से पिकअप दिलाने की मांग कर रहा था। नेजाराम ने इसके लिए हामी भर दी थी। बाकायदा हिमाचल ग्रामीण बैंक के माध्यम से वाहन खरीदने का लोन केस बना लिया था।