फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग मां को बेरहमी से पीटता रहा शराबी बेटा

Wed, 19 Nov 2014 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ापे के सहारे बेटे ने इंसानियत को शर्मशार करते हुए अपनी ही मां को पीट-पीट कर लहुलूहान कर दिया। मां तड़पती रही लेकिन बेटे को सुध नहीं आई कि उसे अस्पताल ले जाए। बाद में मां खुद ही अस्पताल गई और इलाज करवाया।
विज्ञापन


बाद में जब पुलिस ने बेटे का नाम पूछा तो दरियादिल मां ने उसका नाम बताने से इंकार कर दिया। मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा का है। यहां मंगलवार शाम करीब सात बजे अपराला टीम (सपडालू) की रहने वाली 70 वर्षीय एक बुजर्ग महिला को उसके ही बेटे ने नशे में धुत्त होकर मामूली कहासुनी पर लहुलूहान कर दिया।

घायलावस्था में महिला को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी लाया गया। यहां पर ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों की टीम ने महिला का उपचार किया। ज्वालामुखी अस्पताल पंहुचने पर महिला को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया कि क्या कोई बेटा इस तरह से अपनी ही मां को लहूलूहान कर सकता है।
विज्ञापन


उस मां की दरियादिली ही थी कि उससे जब उसके बेटे का नाम जानना चाहा तो उसने बताने से साफ तौर पर इंकार कर दिया। डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने इस सदर्भ में बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें