फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरी बैग में डालकर बसस्टैंड पर छोड़ दिया नवजात

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर के पांवटा साहिब बसस्टैंड पर पुलिस टीम ने एक नवजात शिशु बरामद किया है। किसान भवन के समीप इस मासूम बच्चे को एक कैरी बेग में रखा गया था।
विज्ञापन


भरी भीड़ के बीच कौन इसे यहां छोड़ गया, इसका किसी को पता तक नहीं चला। बच्चे की आवाज सुनकर जब बैग खोला गया तो सभी दंग रह गए।

एक बच्चा इस बंद बैग में रो रहा था। फिलहाल पुलिस ने बच्चे को सीडब्ल्यूसी टीम के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

महज दो दिन का है मासूम

यह मासूम महज दो दिन का है। पुलिस के अनुसार बच्चे की सूचना देर रात करीब 11 बजे मिली। कहा गया कि कोई नवजात शिशु किसान भवन परिसर के समीप फेंका गया है। इसके बाद मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह की टीम मौके पर पहुंची। नवजात बच्चा (लड़का) एक कैरी बेग में रखा था।

बच्चे को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इसका चेकअप किया गया। बच्चा एकदम स्वस्‍थ बताया जा रहा है। बाद में इसकी सूचना चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी नाहन (सीडब्लूसी) को कर दी गई।

सूचना मिलने के बाद सीडब्ल्यूसी टीम पांवटा पहुंची। फिलहाल बच्चे की मां की तलाश की जा रही है। पुलिस स्‍थानीय मेडिकल क्लीनिकों में भी पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें