बहन के बारे में अपशब्द कह रहे शख्स को जब युवक ने रोकना चाहा तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। तेजधार हथियार से वार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला सोलन के बद्दी क्षेत्र का है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये वारदात देर रात करीब दस बजे अंजाम दी गई है। पुलिस के अनुसार देर रात मानसिंह नाम के शख्स की यहां एक अन्य व्यक्ति के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद विवाद और बढ़ गया और मारपीट होने लगी।
बाद में मानसिंह का भतीजा संजीव भी मौके पर पहुंचा। यह बीच बचाव करने लगा और अपने चाचा को यहां से ले जाने लगा। वहीं, आरोपी मानसिंह की बेटी यानि संजीव की चचेरी बहन को अपशब्द कहने लगा। संजीव ने इसका विरोध किया।