पाकिस्तान बॉर्डर पर मिली विदेशी महिला की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर खुफिया एजेंसिंया अवाक रह गई। दरअसल जांबिया की महिला केल्था ट्वाला की मौत के मामले में शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ है।
ट्वाला ड्रग्स तस्कर थी और पोस्टमार्टम के दौरान उसके पेट से साढ़े चार करोड़ के नशीले कैप्सूल मिले हैं। परिवार को सूचना दिए जाने के बावजूद उसका कोई परिजन या रिश्तेदार अमृतसर नहीं पहुंचा।
पिछले शुक्रवार की रात भारत-पाक सीमा पर जीरो लाइन क्षेत्र में घूमते समय केल्था ट्वाला पकड़ी गई थी। वह बार-बार बेहोश हो रही थी। लेकिन वह सुरक्षा कर्मियों को छूने से मना कर रही थी।
उसे इलाज के लिए जीएनडीयू में भर्ती कराया गया था लेकिन शनिवार को उसकी मौत हो गई। दस्तावेज मुहैया न कराने के चलते उसका पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा था।