फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल के युवक ने पेड़ में फंदा लगाकर दी जान

Sat, 16 Apr 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, खराहल
विज्ञापन
मृतक युवक की पहचान चंबा निवासी मनीष (22) के रूप में हुई है। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर सटे सेऊबाग गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। युवक क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कुल्लू पुलिस को सेऊबाग स्थित एक बगीचे में युवक पेड़ में लटका मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल मौके के लिए रवाना हुआ।

पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने वाले युवक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवक की पहचान चंबा निवासी मनीष (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इस संबंध में एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि युवक के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जैसे ही युवक के परिजन कुल्लू पहुंचेंगे तो शव को उनके सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें