इसके अलावा पुलिस की टीम ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। महिला थाना प्रभारी इंदू देवी ने बताया कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरों में स्कूल के प्रधानाचार्य के कमरे लगे कैमरे की फुटेज में वे आरोपी शिक्षक को डांटते हुए दिख रहे हैं।
महिला थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी की कुछ फुटेज में वीडियो साफ नहीं दिख रही है। इसे जांच के लिए लैब में भेजा है। उन्होंने कहा कि लैब में वीडियो जांच की रिपोर्ट आने के बाद मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
गौरतलब है कि पुलिस ने यौन उत्पीड़न समिति का प्रमुख होने के नाते मामला दबाने के आरोप में बुधवार को प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में प्रधानाचार्य को अदालत से जमानत मिल गई।
जबकि मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चल रहे आरोपी शिक्षक को विभाग ने बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा स्कूल के अन्य स्टाफ सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।
डीएसपी ऊना अशोक वर्मा का कहना है कि छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने पीड़ित घर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगाली जा रही है।