फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिला कर लूटे दो नेपाली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। टूटीकंडी आईएसबीटी में एक बार फिर लोगों से लूटपाट करने वाली गैंग सक्रिय हो गई है। शातिर नेपाली मूल के लोगों को ही अपना शिकार बनाते हैं। 19 सितंबर को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। कोटखाई निवासी भगत सिंह चौहान ने बताया कि दो बहादुर नेपाल जाने के लिए टूटीकंडी आईएसबीटी गए थे। यहां से उन्हें बहला फुसला कर किसी कार वाले ने कार में बिठा लिया और गाड़ी में उन्हें कोई नशीला पदार्थ पिला दिया गया, जिससे वे बेसुध हो गए। हालांकि यह मामला 19 सितंबर का है। एक नेपाली शोघी के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला है जिसने होश आने के तीन चार दिन बाद यह बात बताई है, जबकि दूसरे की अभी तक कोई जानकारी नहीं है। शातिर नेपालियों का कैश और मोबाइल लेकर फरार हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि नेपालियों के साथ लूट खसोट करने वाली इस गैंग में नेपाली भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

इनके निशाने पर वे नेपाली हैं जो शिमला के सेब उत्पादक क्षेत्रों में मेहनत मजदूरी कर नेपाल लौट रहे हैं। बस स्टैंड के आसपास गैंग मंडराती रहती है। नेपालियों को बस किराये पर टैक्सियों में नेपाल बॉर्डर तक छोड़ने की पेशकश कर उनके साथ लूटपाट करते हैं। इस दौरान उन्हें कोई नशीला पदार्थ पिला देते हैं। उसके बाद उसका सारा पैसा छीनकर भाग जाते हैं। ऐसे ही मामले में आईएसबीटी में दो नेपालियों का कत्ल भी हो चुका है।
तुरंत होगी कार्रवाई, नहीं बख्शे जाएंगे आरोपी : सौम्या
पुलिस अधीक्षक शिमला सौम्या सांबशिवन ने बताया कि टूटीकंडी आईएसबीटी के आसपास अगर ऐसी कोई गैंग सक्रिय है तो शिकायत दर्ज होते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें