फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा के आठ और मुन्ना भाई धरे

Thu, 30 Jun 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई क्लर्क भर्ती मामले में फरार आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है।  पुलिस ने इन्हें जिला कचहरी चक्कर के समीप पकड़ा। सभी आरोपी अग्रिम जमानत के सिलसिले में आए थे। पुलिस की टीम पहले से ही आरोपियों पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन


इनके फोटो पुलिस के पास थे। जिसके आधार पर इन्हें पकड़ा गया। यह वह आरोपी है जिन्होंने परीक्षा में अपनी जगह किसी दूसरे को बिठाया था। उन नौ आरोपियों को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। इसके अलावा एक अभ्यर्थी भी गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में सभी 18 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

इनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज है। ये नौ आरोपी वीरवार को स्थानीय अदालत में पेश किए जाएंगे। एएसपी सिटी भजन देव नेगी ने कहा कि सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें