फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुफरी में दो कारें लुढ़की, 3 लोग अस्पताल में भर्ती

Sat, 24 Nov 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ढली थाना के तहत कुफरी में बीती रात दो अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर आवाजाही कर रहे लोगाें ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुफरी से चीनी बंगला जानी वाली सड़क पर बर्फ जमने के कारण गाड़ियां स्किड को गई और सड़क पर पलट गईं।

विज्ञापन


इसमें एक कार में सवार तीन लोग चोटिल हुए हैं। यह तीनों कुफरी के एक निजी होटल में काम करते हैं। देर रात ड्यूटी खत्म होने के बाद तीनों शिमला की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान कुफरी से महज पचास मीटर पहले गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं दूसरे हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें