फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल, पंजाब के लोगों से छह करोड़ की ठगी

Sun, 07 Jun 2015 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना, मैहतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर(ऊना)। प्रदेश के सरहदी इलाके मैहतपुर तथा नंगल के दर्जनों लोगों से करीब छह करोड़ की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ज्यादा ब्याज मिलने के झांसे में दर्जनों लोगों ने अपने खून पसीने की सारी कमाई मोहाली की एक कंपनी में इस उम्मीद के साथ लगाई थी, कि उन्हें हर महीने ब्याज के रूप में मोटी रकम मिलती रहेगी, लेकिन इन लोगों के उस वक्त पसीने छूट गए जब उन्हें इस बात का पता चला कि जिस कंपनी में उन्होंने अपना पैसा लगाया था, वह कंपनी बंद हो गई है।
विज्ञापन


ठगी का शिकार हुए दर्जन भर लोगों ने आखिर नंगल थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है। ठगी का शिकार हुए लोगों ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने नंगल के ही एक एजेंट के मार्फत मोहाली की बिज संस नामक कंपनी में अपने लाखों रुपये इन्वेस्ट किए थे। शिकायतकर्ता दर्शन, राजीव, बनवारी, प्रेम, ओंकार समेत कई अन्य लोगों ने कहा कि उन्होंने पांच-पांच लाख कंपनी में लगाए हैं।

नगर पंचायत मैहतपुर बसदेहड़ा के मूल निवासी बीबीएमबी से सेवानिवृत्त हुए मदन लाल ने बताया कि उन्होंने 20 लाख, नंगल निवासी निर्मलरूप राय ने पांच लाख, मेहता ने 15 लाख, बीबीएमबी के महिला कर्मचारी रीटा शर्मा ने पांच लाख, कपिल ने छह लाख की रकम इस कंपनी में लगाई थी।
विज्ञापन


इन लोगों ने पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें पता चला है कि उक्त कंपनी ने मोहाली-चंडीगढ़ समेत कई दूसरे शहरों में भी लोगों के करोड़ों रुपये ठगे हैं। कई एलआईसी के एजेंटों तथा अन्य व्यापारियों एवं कर्मचारियों ने ज्यादा ब्याज मिलने के झांसे में आकर अपने लाखों रुपये उक्त कंपनी में लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक कंपनी उन्हें पांच लाख लगाने पर हर महीने का 10 हजार ब्याज देती थी।

कंपनी ने कुछ लोगों को कैश के एवज में ब्याज के 5-5 लाख रुपये के चैक भी दे रखे हैं, जिन पर 2016 में लगाने की तिथि अंकित कर गई है। सूत्रों ने बताया कि उक्त कंपनी ने नंगल तथा ऊना जिला के कई लोगों से 6 से 7 करोड़ तक की ठगी का कारोबार किया है। अब कंपनी ने अपना कारोबार बंद कर दिया है।

अकेले नंगल शहर से ही करीब 12 दर्जन लोग इस बड़ी ठगी का शिकार हो चुके हैं। नंगल के ही जिस एजेंट के मार्फत लोगों ने अपने लाखों लगाए थे, उक्त एजेंट ने भी यह कहकर हाथ खड़े कर दिए हैं, कि उसके उसने भी लाखों रुपये उक्त कंपनी में लगाए हैं।

ठगी के शिकार लोगों ने एसएसपी रोपड़, डीजीपी पंजाब, पुलिस थाना नंगल में लिखित शिकायत देकर उक्त कंपनी की जांच की मांग उठाते हुए उनके लाखों रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। नंगल थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि शिकायत आई है, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें