बाइक सवार शातिर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है।
- फोटो : फाइल फोटो
हिमाचल के ऊना में स्थानीय बस अड्डे के पास दिन-दिहाड़े हजारों रुपये की नकदी से भरा बैग लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार शातिर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है।
पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला शुक्रवार दोपहर का है। दिन-दिहाड़े हुई वारदात से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
हालांकि अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है और वह शिकायत को वैरिफाई कर रही है। बताया जा रहा बैग में लगभग 50 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य जरूरी सामान था।