फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम से 40 लाख के मोबाइल चोरी, सीसीटीवी की डीवीआर उखाड़ी

Fri, 31 Aug 2018 07:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा थाना के अंतर्गत एक मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम से वीरवार देर रात चोरों ने लगभग 40 लाख रुपये के मोबाइल फोन चुरा लिए। शट्टर तोड़कर चोरों ने महंगे एंड्रॉयड फोन सेटों पर ही हाथ साफ किया।

विज्ञापन


जाते-जाते चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ कर ले गए। पुलिस थाना से महज 500 मीटर दूर हुई इस चोरी से पुलिस विभाग भी सकते में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए पड़ोसी राज्यों को भी सूचना दे दी है। 

किसी दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगाकर आई-20 कार में आए चोरों ने रात करीब एक बजे पांवटा की संत सिंह मार्केट में प्रिंस मोबाइल गैलरी के मालिक कमलजीत सिंह के शोरूम में सेंधमारी की।
विज्ञापन


कमलजीत ओपो कंपनी के मोबाइल वितरक हैं। शोरूम में सैमसंग, ओपो, नोकिया, लावा, माइक्रोमैक्स, पैनासोनिक और वीवो कंपनी के 4000 से लेकर 85000 तक की कीमत के मोबाइल फोन थे। 

विज्ञापन

चोरों ने सीसीटीवी के तार काट दिए

पुलिस के अनुसार शोरूम संचालक के चचेरे भाई जगदीप सिंह और सतनाम सिंह ने दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी। इसके बाद जाकर देखा तो दुकान के ताले टूटे मिले और लाखों के मोबाइल गायब पाए गए।

चोरों ने सीसीटीवी के तार काट दिए थे। सतनाम ने एक कार को जाते देखा था। इस कार का उसने पीछा किया, लेकिन कार बातापुल की तरफ तेज रफ्तारी से निकल गई। उनके अनुसार कार मेें 2-3 व्यक्ति थे।

शातिरों ने बातापुल पर गाड़ी से उतरकर उनकी कार पर पत्थर भी बरसाए, जिससे उनकी गाड़ी के शीशे भी टूट गए हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले शातिरों ने बातापुल में एक कार की नंबर प्लेट निकालकर अपनी गाड़ी में लगा ली थी। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें